Gyan ka sagar

Saturday, 5 May 2018

Chipset क्या है? इंम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स Chipset के बारे में

Chipset क्या है? इंम्पोर्टेन्ट फैक्ट्स Chipset के बारे में
Chipset Information Hindi.
By Virat Singh 
जब किसी नए कंप्‍यूटर के बारें में बात होती है, तब आपने शायद “चिपसेट” शब्द को सुना होगा, लेकिन चिपसेट का सही अर्थ क्‍या है? और इसका असर आपके कंप्‍यूटर के परफॉर्मेंस पर कैसे पड़ता है?
हम सब जानते है प्रोसेसर क्‍या है और यह कैसे काम करता है? और यह भी जानते है कि कंप्यूटर में BIOS क्या है?और यह कैसे काम करता है?लेकिन आज भी कई यूजर्स को चिपसेट के बारें में ज्‍यादा पता नहीं है।
उम्मीद है, आज हम Chipset के बारें में कुछ अधिक जानकारी पर प्रकाश डाल सकेंगे।
What is Chipset in Hindi:
Chipset क्या है:
Chipset Motherboard पर स्थित चिप्‍स के सेट को दिया गया नाम है।
कंप्यूटर सिस्टिम में, इंटीग्रेटेड सर्किट में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेस के सेट को चिपसेट कहा जाता है। यह प्रोसेसर, मेमोरी और अन्‍य एक्‍सटर्नल डिवाइसेस के बीच डाटा फ्लो को मैनेज करता है।
चिपसेट को आमतौर पर माइक्रोप्रोसेसरों की एक विशिष्ट फैमेली के साथ काम करने के लिए तैयार किया जाता हैं। क्योंकि यह प्रोसेसर और एक्‍सटर्नल डिवाइसेस के बीच कम्युनिकेशन्स को कंट्रोल करता है। चिपसेट, सिस्‍टम परफॉरमेंस को निर्धारित करने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
पीसी के मदरबोर्ड पर प्रायमरी कंपोनेंट्स में चिपसेट, सीपीयू, मेमोरी, क्‍लॉक, बसेस और बायोस होते है।
“संक्षेप में चिपसेट, मदरबोर्ड के कम्युनिकेशन्स सेंटर और ट्रैफिक कंट्रोलर की तरह कार्य करता है। यह मदरबोर्ड के साथ सीपीयू, रैम, हार्ड ड्राइव, और ग्राफिक्स कार्ड सहित कौनसे कंपोनेंट्स कम्पेटिबल है यह निर्धारित करता है। इसके साथ ही यह सिस्‍टम में भविष्य के एक्सपेंशन के ऑप्‍शन का निर्धारण भी करता है।”
मदरबोर्ड पर लाखों ट्रांजिस्टर होते है, लेकिन फिर भी सीपीयू को अपने टास्‍क्‍ को बेहतर परफॉर्म करने के लिए किसी और की आवश्यकता होती है, इससे पहले कि वह हर विशिष्ट इनपुट, आउटपुट, और कंट्रोल सिग्‍नल जो कंप्‍यूटर कि मेमोरी, इनपूट और आउटपूट डिवाइसेस के साथ एक्सचेंज को हैंडल करें।
हर एक मदरबोर्ड को इंटीग्रेटेड सर्किट चिप्‍स का एक चिपसेट होता है, जो इंस्ट्रक्शन और डेटा को अपेक्षीत कंपोनेंट में इन सभी सामान्य सीपीयू सिग्‍नल्‍स को कन्वर्ट करता है।
चिपसेट एक गेटकीपर की तरह होता है, जो यह निर्णय लेता है, कि डेटा के प्रत्येक ब्लॉक के साथ क्‍या किया जाए। इसके साथ ही इनपुट और आउटपुट को सही दिशा और में सही स्‍पीड में प्राथमिकता के आधार पर निर्देश करता है।
सबसे महत्वपूर्ण विशेषताओं में से एक है कि, कम्पेटिबल मदरबोर्ड के लिए कौनसे सीपीयू के साथ कौनसे चिपसेट का टाइप यूज किया गया है। हालांकि, कई मदरबोर्ड मैनुफैक्चरर्स एक ही टाइप के सीपीयू के लिए कई मॉडल के विभिन्‍न्‍ चिपसेट ऑफर करते है।
इंटेल ही एकमात्र कंपनी है, जो अपने स्वयं के चिपसेट को मैनुफैक्चर करती है। अधिकांश मदरबोर्ड मैनुफैक्चरर्स उनके खुद के चिपसेट नहीं बनाते और वे अन्‍य पार्टीयोंसे चिपसेट खरीदर अपने मदरबोर्ड पर लगाते है। इसलिए कई बार आपको कंप्‍यूटर के अलग अलग ब्रांड और मॉडल में एक ही चिपसेट दिखाई देते है। इनमें से लोकप्रिय चिपसेट मैनुफैक्चरर्स है NVIDIA और VIA है।
चिपसेट मदरबोर्ड का इंटीग्रेटेड पार्ट होता है, इसलिए इसे रिमूव या अपडेट नहीं किया जा सकता।
Chipset History in Hindi:
Chipset कि हिस्ट्री:
कंप्यूटर के शुरुआती दिनों में, पीसी मदरबोर्ड पर बहुत सारे विभिन्न सर्किट शामिल थे। यह आम तौर पर हर सिस्टम कॉम्पोनेन्ट को कंट्रोल करने के लिए एक अलग चिप या चिप्स की आवश्यकता होती थी, जैसे माउस, कीबोर्ड, ग्राफिक्स, और साउंड आदि। आप कल्पना कर सकते हैं, यह सभी विभिन्न बिखरे हुए चिप्स को मैनेज करना कितना कठिन होता होगा।
इस समस्या का समाधान करने के लिए, कंप्यूटर इंजीनियर को एक बेहतर सिस्‍टम को डेवलप करने की जरूरत थी, और तब इन असमान चिप्स को कुछ ही चिप्‍स में इंटेग्रेट करना शुरू किया गया।
पर्सनल कंप्यूटर में, 1984 में IBM PC AT के लिए पहली NEAT चिपसेट को चिप्स और टेक्नोलॉजी द्वारा Intel 80286 CPU के लिए डेवलप किया गया।
1986 में, चिप्स और टेक्नोलॉजी ने एक क्रांतिकारी कॉम्पोनेन्ट बनाया, जिसे 82C206 का नाम दिया गया और यह वह पहला मदरबोर्ड चिपसेट है। यह एक ही चिप थी, जिसमें मदरबोर्ड के चिप्‍स के सभी फंक्‍शन को इंटिग्रेट किया गया।
1980 और 1990 के दशक के होम कंप्यूटर, गेम कंसोल और आर्केड गेम हार्डवेयर में, चिप को कस्‍टम ऑडियो और ग्राफिक्‍स चिप के लिए इस्‍तेमाल किया गया था।
तब से, कई चिपसेट मैन्युफैक्चरर्स आए और चले गए, और इसके बाद चिपसेट इंडस्ट्री में Intel, AMD, VIA Technologies, SiS, और ALi ही प्रमुख मदरबोर्ड चिपसेट मैन्युफैक्चरर्स बन गए।
Northbridge और Southbridge In Chipset:
चिपसेट शब्द, अक्सर मदरबोर्ड पर चिप्स का एक विशिष्ट जोड़ी को दर्शाता है- Northbridge और Southbridge
कॉमन PC Chipset:
चिपसेट दो प्रमुख माइक्रोचिप्स के होते हैं। ये Northbridge और Southbridge। Northbridge/Southbridge चिपसेट आर्किटेक्चर को व्यापक रूप से इंटेल और एएमडी दोनों इस्तेमाल किया जाता है। Northbridge के पार्ट हाई-स्‍पीड चैनल्‍स को हैंडल करते है, जबकि Southbridge लो-स्‍पीड डिवाइसेस को मैनेज करता है।
Northbridge Chipset in Hindi:
Northbridge फ्रंट साइड यूएसबी (FSB) मे माध्‍यम से प्रोसेसर को सीधे कनेक्‍ट होता है। Northbridge में एक मेमोरी कंट्रोलर होता है, जो सीपीयू को मेमोरी का फस्‍ट एक्‍सेस देता है। इसके साथ ही AGP या PCI Express bus को और मेमोरी को भी Northbridge कनेक्‍ट होता है।
Southbridge। Northbridge/Southbridge in Hindi:
Southbridge , Northbridge की तुलना में स्‍लो होता है, और सीपीयू से इनफॉर्मेशन Southbridge तक पहुँचने से पहले Northbridge के माध्यम से जाती है। अन्य बसेस Southbridge को PCI bus, USB ports और IDE or SATA हार्ड डिस्‍क कनेक्‍शन से कनेक्‍ट करते है।
How Chipset, Carry Information From Place To Place:
चिपसेट का फंक्‍शन सिस्‍टम के सभी डेटा को मैनेज करना होता है। सभी डेटा जो कॉम्पोनेन्ट के लिए आवश्‍यक होता है या प्राप्‍त होता है, उसे ट्रांसपोर्ट करने की आवश्‍यकता होती है। उन्‍हे एक माध्‍यस से ट्रांसपोर्ट किया जाता है, जिसे बस कहा जाता है। बस डेटा को चिपसेट के माध्‍यम से कैरी करते है।
बस एक सर्किट है जो कि मदरबोर्ड के एक भाग से दूसरे को कनेक्‍ट करते है। जितना अधिक डेटा एक बस एक समय में हैंडल कर पाएंगे, उतना फास्‍ट डेटा ट्रैवल होगा। बस कि स्‍पीड Megahertz (MHz) में मापा जाता है।
Chipset Drivers:
माइक्रोसॉफ्ट विंडोज या अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम को इंस्‍टॉल करने के बाद, सभी कॉम्पोनेन्ट को ठीक से काम करने के लिए अपने मदरबोर्ड के चिपसेट ड्राइवरों को इंस्‍टॉल करने कि आवश्यक होती है।
यह ड्राइवर्स आपके मदरबोर्ड कि ड्राइवर सीडी में होते है या फिर आपको उन्‍हे मदरबोर्ड या कंप्‍यूटर मैन्युफैक्चरर कि साइट से डाउनलोड किया जा सकता है।
Chipset Information Hindi.
Everything You Need to Know About Chipsets, What is Chipset Information Hindi, History of chipset, Chipset Drivers, Function of Chipset, चिपसेट क्‍या है और यह कैसे काम करता है, Motherboard Chipset Guide.
By = Virat Singh  
    
                                                    

Online Photo Editing

आपको Online Photo Editing के बारे में तो पता ही होगा। आपने अपने कंप्यूटर में बहुत से software भी चलाये होंगे। आप बिना किसी software के Online Photo edit /design कर सकते है। आपने ने Photoshop जैसे software का नाम तो सुना ही होगा या उसे चलाया भी होगा ठीक वैसे ही आप online photo/image को design कर सकते है बड़ी आसानी से।  इस पोस्ट के माध्यम से best online photo editing website के बारे में बताऊंगा। चलिए देखते है वो Best Photo Editing Website कोन सी है।


Online photo/image editors को किस काम के लिए use कर सकते है  । 
आप अगर online काम करते है जैसे YouTube चलाते है या फिर Blog चलते है तो आप के लिए सबसे best option रहेगा की आप Online Photo editors को use  करें। क्या होता है जैसा की आप अगर अपने घर से या अपने computer के पास न हो। और आपको अपने blog या youtubeमें एक important update /post डालनी हो और आपके पास computer में photo editing वाली software नही है तो आपके सामने एक option है online photo editor का।  
  • YouTube video के लिए Thumbnail image । 
  • Business card design कर सकते है। 
  • Blog Post के लिए image |
  • Passport Size Photo बनाने के लिए। 
  • Greeting Card बना सकते है 
  • Poster image 
  • Facebook के लिए photo, cover photo 
  • Banner image 
  • Infographics 
  • Collages photos  
  • Any type of effects creation on photo

Best Online Photo Editors Website
वैसे तो Internet में बहुत सी photo editing की वेबसाइट है। उसमे से हमने Top 10 photo editing website के नाम ही बता रहे है। 

1. Canva
एक नि:शुल्क Graphic Design Tools की  वेबसाइट है। canva का use बहुत ही सरल है जिसे drag न drop का इस्तेमाल करके आप बहुत ही high performance image, graphic बना सकते है। आज कल canva का use बहुत ही जायदा मात्रा में होता है क्योकि ये free n paid दोनों में होता है।   

canva को use करने के लिए आपको कोई स्पेशल डिज़ाइन की जरुरत नहीं होती। यदि आप एक ब्लॉगर या ऑनलाइन मार्केटिंग के कामो से जुड़े है तो Canva Graphic tools अपने लिए बिलकुल परफेक्ट है। 
2. pixlr
Pixlr Editor. ये एक बहुत ही powerful photo editor है।  ये दिखने में बिलकुल Photoshop की तरह है। इसमें बहुत से effect के package available  है।  जिसको photoshop चलना अत है वो इसे बहुत हीअच्छे तरह चला सकता है।


3. Fotor
Fotor Editor.  इसको use करना बहुत ही आसान है इसे User Friendly बनाया गया है। इसे  use करने के  expert होना जरुरी नही है। ये भी बहुत अच्छा editor है।


4. FotoJet
FotoJet Editor. एक ऐसा site है जहाँ से आप free में professional photo editing online कर सकते हो। इसमें बहुत से effects दिए गए है जिसकी मदद से आप professional image edits कर पाएंगे


5.  Picmonkey
Picmonkey Editor. ये भी एक बहुत ही best editor साइट है इसमें आप तरह-तरह के design और effect दाल सकते है free में। इस interface बहुत ही खूबसूरत है और इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।


6. Fun Photo Box
Fun photo box editorये भी एक beautiful online photo editing or Gif  animation create कर सकते है पर इस tool में थोड़ा टाइम लगता है। depend करता है आपकी इन्टरनेट की speed पर।


7. IpIccy
Ipiccy editor. इसके interface में function थोड़े कम है लेकिन यह भी user friendly  है। यह lite online editor है और fast काम करता है।


8.  Free online photo editor
Freeonlinephotoeditor.com जैसा की इसका नाम है free online photo editor है। इसके ख़ास बात यह है की जो भी हम effect apply करते है तो कुछ scanned time लगता है ये depend करता है इंटनेट की speed पर। वेसे तो मेरे हिसाब से सबसे ज्यादा इसी को इस्तेमाल करते है इसमें फोटो की size compressed होता है।

  
9.  Befunky
befunky editor. इसके द्वारा graphic design, image edits, Creating Collages photo जैसे बहुत सेeffect वाले image बना  सकते है। 

10. Photomania 
photomania editor. इसको भी इस्तेमाल करना बहुत ही सरल है। इसमें बहुत से frame , effect available है।

11. Photocat 
Photocat editor. इसके द्वारा graphic design, image edits, Creating Collages photo जैसे बहुत सेeffect वाले image बना  सकते है। 


जैसा की आपने देखा और पढ़ा इस पोस्ट में मैंने 10 best online photo editings की website आपको बताया है । इन website में लगभग सभी tools एक जैसे है और कुछ ज्यादा ही functional है, कुछ advance भी है। इन वेबसाइट के जरिये से आप बहुत ही professional image बना सकते है।

उम्मीद है आपको ये पोस्ट अच्छा लगा। इस पोस्ट को ज्यादा-ज्यादा share करे। और इस पोस्ट से related कोई प्रसन हो तो निचे कमेंट करे। वेबसाइट में visit करने के लिए आपका बहुत धन्यवाद। और हमने जुड़े रहने के लिए ईमेल द्वारा subscribe करे।
By Virat Singh