Gyan ka sagar

Sunday, 25 March 2018

Android Mobile Tips Tricks Hindi में आपके फोन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए


Android Mobile Tips Tricks Hindi में आपके फोन को और अधिक उपयोगी बनाने के लिए
Android Mobile Tips Tricks Hindi में।
दुनिया भर में एंड्रॉइड आज तेजी से पॉपुलर हो रहा मोबाइल प्लेटफार्म है। इसमें गूगल हमेशा नए फीचर्स एड करते रहता है और आपको इसके बारें में हमेशा अपडेट जानकारी रखनी होती है। लेकिन फिर भी एंड्राइड के कुछ ऐसे फीचर्स है जो बहुत जरूरी होते है, अगर आप अपने एंड्रॉइड फोन को और भी उपयोगी बनाना चाहते है।
एंड्रॉइड में बहुत फीचर्स है, जिनमें से कुछ हम जानते है, लेकिन कुछ नहीं जानते याा इन्‍हे इस्‍तेमाल करने से मोबाइल यूज कितना आसान होगा यह मालूम नहीं होता।
Android Mobile Tips Tricks Hindi में एंड्रॉइड के १५ ऐसे फीचर्स है, जिनके इस्‍तेमाल से आप अपने फोन को और बेहतर तरीके से इस्‍तेमाल कर सकते है।
Android Mobile Tips Tricks Hindi में।
1) Check Mobile Data Usages And Set Data Limit In Android:
चाहे आपका डेटा प्लान अनलिमिटेड हो, फिर भी आपको अपने मोबाइल डेटा के उपयोग पर वॉच रखना चाहिए। यह सुनिश्चित करने के लिए कि आप अपने मासिक प्लान के कितना डेटा यूज कर रहे है Settings में Data Usage में जाएं। यहाँ आप कोनसे ऐप्‍स कितना डेटा यूज कर रहे है यह भी देख सकते है।
आप यहाँ अपने डेटा यूज के डेट कि रेंज तय कर सकते है और डेटा कि लिमिट सेट कर सकते है। इसके साथ ही डेटा लिमिट क्रॉस करने पर डेटा ऑटोमेटिक डिसेबल के लिए सेट कर सकते है।
डेटा लिमिट सेट करने के लिए Set mobile data limit को ऑन करें।
फिर ऑरेंज कलर कि लाइन को ड्रैग कर डेटा लिमिट सेट करें।
जब आप इस डेटा लिमिट तक पहुँच जाएंगे तो आपको अलर्ट किया जाएगा।
2) Disable/Uninstall Bloatware:
मैन्युफैक्चरर और कैरियर अक्सर उनके ऐप्‍स को एंड्रॉइड फोन के साथ लोड कर देते है। इन ऐप्‍स को ब्लोटवेयर कहते है। अगर आप इनका इस्‍तेमाल नहीं करना चाहते, तो वे सिर्फ आपके सिस्‍टम पर एक भीढ़ जैसे होते है और इससे भी अधिक वे फोन कि बैटरी ड्रेन करते है।
इन ब्लोटवेयर ऐप्‍स में से कुछ को App Setting से रिमूव किया जा सकता है, लेकिन ज्‍यादातर ऐप्‍स रिमूव नहीं होते। हालांकि, आप इनको डिसेबल तो कर सकते है।
इसके लिए-
Setting से App मेनू में जाएं।
इन ऐप्‍स को सर्च करें और Disable बटन पर टैप करें।
इससे इन ऐप्‍स को बैकग्राउंड में रन होने से रोका जा सकता है।
3) Manage Default Apps:
एंड्रॉइड यूजर्स के लिए यह एक सबसे बड़ी फ्रीडम है कि वे ब्राउज़र, फोन या मैसेज की तरह अन्‍य के लिए डिफॉल्ट ऐप्‍स को चुन सकते है। एंड्रॉइड कई ऐक्‍शन के लिए आपको डिफ़ॉल्ट एप्लिकेशन को सेट करने के लिए पूछता है, लेकिन बाद में आपको यह डिफ़ॉल्ट ऐप्‍स को चेंज करना है तो? एंड्रॉइड में आप डिफ़ॉल्ट ऐप्‍स को बदल सकते है।
Settings > Apps में जाएं।
ऐप्‍ को ओपन करें और निचें स्‍क्रॉल करें।
Open by default पर टैप करें और Clear defaults पर टैप करें।
4) Choose Do Not Disturb Settings In Android:
एंड्रॉयड कि Do Not Disturb एक सरल और आसान सेटिंग लग सकती है। लेकिन जब गूगल ने इस फीचर को नाटकीय रूप से एंड्रॉइड लॉलीपॉप में बदलाव किए है, तब यह आपको थोड़ा भ्रमित कर सकते है। इतना ही नहीं मैन्युफैक्चरर कंपनी के साथ इसकी टर्मिनोलॉजी भी बदल जाती है।
Setting –> Do Not Disturb में जाएं।
यहाँ आप अपने हिसाब से रूल सेट कर सकते है।
5) Organize Homescreen Shortcuts With Folders:
जब आप अपने फोन पर कई ऐप्‍स इंस्‍टॉल करते है, तब फोन कि स्‍क्रीन इन ऐप्‍स के शॉर्टकट से भर जाती है। एप्लिकेशन ड्रावर के विपरीत, होम स्‍क्रीन में ऐप्‍स अल्फाबेटिकली अरेंज नहीं होते। इसलिए, आप एक जैसे ऐप्‍स को एक फ़ोल्डर में रख कर होम स्‍क्रीन के आइकन कि संख्‍या को कम कर सकते है।
मान लिया जाये कि आपके होमस्क्रीन पर कई गेम्‍स ऐप्‍स के शॉर्टकट है, तो इनमें से किसी एक पर लंबे समय तक प्रेस पर इस शॉर्टकट को दूसरे शॉर्टकट तक ड्रैग करें।
इसी तरह से आप अन्‍य ऐप्‍स के ग्रूप को एक फ़ोल्डर में रख सकते है।
फ़ोल्डर को रिनेम करने के लिए इस फ़ोल्डर को ओपन करें और उपर के राइट साइट के ऑप्‍शन के तीन डॉटस् पर टैप करें और Rename पर टैप करें।
6) Set Up Your Device For Automatic Unlock:
Android Mobile Tips Tricks Hindi में अगली ट्रिक है स्‍मार्टं लॉक सक्रीन|  सिक्योर लॉक स्क्रीन अपने डेटा को सुरक्षित रखने के लिए महत्वपूर्ण है, लेकिन हर बार फोन को अनलॉक करना काफी परेशानी का काम होता है। आप स्मार्ट लॉक के साथ इस परेशानी से बच सकते हैं। यह फीचर को अधिकांश मोबाइल में security मेनू में होता है। इस फीचर में लॉक स्क्रीन को बाईपास करने के लिए विभिन्न तरीके शामिल हैं। जैसे –
जब डिवाइस आपके साथ हो।
जब आपका डिवाइस एक निश्चित जगह में होता है।
जब आप एक विशिष्ट ब्लूटूथ डिवाइस से कनेक्‍ट होते है।
जब आपका डिवाइस आपके चेहरे को पहचान कर लेता है।
उपर के किसी विशिष्‍ट परिस्थिति में आप अपने फोन को ऑटोमेटिक अनलॉक होने के लिए सेट कर सकते है।
स्‍मार्ट लॉक स्क्रीन सेट करने के लिए –
अपने डिवाइस पर, Settings में जाएं।
Security में Smart Lock ऑप्‍शन पर टैप करें।
यहाँ आपको तीन ऑप्‍शन दिखेंगे – trusted devices, trusted face, और trusted places.
आप इन तीनों के लिए फोन को ऑटोमेटिक अनलॉक करने के लिए सेट कर सकते है।
8) Make Sure Your Contacts And Photos Back Up Automatically:
अपने कॉन्टेक्ट्स और फोटोज को खोने से बुरा और कुछ नहीं है, और तभी हमें बैकअप का महत्‍व समझ में आता है।
कॉन्टेक्ट्स का बैकअप लेना आसान है और इसे कई तरह से किया जा सकता है। पहला तरीका है सभी कॉन्टैक्ट्स को एसडी कार्ड पर एक्सपोर्ट कर सकते है। दूसरा तरीका है गूगल अकाउंट के साथ अपने फोन के सभी कॉन्टैक्ट्स को सिंक कर सकते हैं|
Google Photos एप्लिकेशन में आपको 15GB मुक्त स्‍पेस मिलती है, जिसमें आप अपने फोन के फोटो को सेव कर सकते है। गूगल ड्राइव के साथ फाइलों को अपलोड, शेयर और एडिट कर सकते हैं| आप अपने डिवाइस से सारे फ़ोटोज और वीडियोज को गूगल फ़ोटो लाइब्रेरी मे सेव कर सकते हैं| इसमें वह फ़ोटो भी शामिल कर सकते हैं जो आपके डिवाइस के कैमेरा से लिए गए हैं|
8) Get started with “OK Google”:
गूगल सर्च सभी एंड्रॉयड फोन का दिल है, और आप सिर्फ OK Google कह कर किसी भी समय सर्च शुरू कर सकते है। आप गूगल ऐप या क्रोम में कुछ भी सर्च करने के लिए इसका इस्‍तेमाल कर सकते है। जैसे “Ok Google my location” कहने पर यह आपको अपका लोकेशन बताएगा।
Google app को ओपन करें।
टॉप लेफ्ट मेनू से Settings और फिर Voice बाद में “Ok Google” detection में जाएं।
यहाँ From Google app और From any screen को ऑन करें।
9) Google Screen Search:
अगर आपके फोन में Marshmallow वर्जन है, तो आप गूगल स्क्रीन सर्च का उपयोग कर सकते है। फोन के होम बटन पर लंबे समय तक प्रेस करने पर आप सीधे गूगल सर्च स्‍क्रीन में जाते है। यहाँ आप कैलेंडर अपॉइंटमेंट, रेस्तरां का रिव्‍यू या सिर्फ वेब सर्च कर सकते है।
10) Use Power Saving Modes:
सभी एंड्रॉयड फोन में पावर सेविंग मोड होता है। इससे आप अपने डिवाइस कि बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते है। हर एक फोन में यह सेटींग अलग अलग होती है।
Battery saver mode को एनेबल करने के लिए Settings –> Battery –> Battery Mode को टैप करे –> Power Save को सिलेक्‍ट करें|
11) Turn on Developer Options:
गूगल में animation speed, USB debugging, और app standby जैसे कई सारे एडवांस टूल Developer Options में हाइड होते है। Developer Options को ऑन करने के लिए settings के निचें से About phone में build number पर सात बार टैप करें। सात बार टैप करने पर आपको Developer Options का मैसेज दिखाई देगा।
Developer Options अब Settings में निचें दिखाई देगा।
12) Activate Guest Mode For Shared Devices:
Android Mobile Tips Tricks Hindi में यह भी एक महत्‍वपूर्ण टिप्‍स है| यदि आप किसी को अपना फोन यूज करने के लिए दे रहे है, तो आपको गेस्‍ट मोड ऑन करना चाहिए। सभी एंड्रॉइड डिवाइस पर गेस्‍ट मोड का फीचर होता है। गेस्‍ट अकाउंट ऑन करने के लिए-
Notification bar को उपर से निचे खीचें।
User selection screen से Guest को सिलेक्‍ट करें।
आपका फोन तुरंत गेस्‍ट मोड पर चला जाएगा।
अब आपका सभी डेटा, अकाउंट और ऐप्‍स हाइड हो जाएंगे।
कुछ फोन में अब यह ऑप्‍शन हटा दिया गया है।
13) Make Tweaks To App Standby And Doze Mode:
गूगल ने एंड्रॉइड 6.0 में बैटरी सेव करने के लिए Doze और App Standby यह दो नए फीचर्स को एड किया है।
Doze जब लंबे समय तक डिवाइस का यूज नही होता है, तब ऐप के बैकग्राउंड सीपीयू और नेटवर्क एक्टिविटी रोक कर बैटरी की खपत कम कर देता है। App Standby जिस ऐप के साथ यूजर का हाल ही इन्टरैक्शन नहीं हुआ है, उनके बैकग्राउंड नेटवर्क एक्टिविटी को रोकता है।
Doze मोड को सेट करने के लिए Settings > Battery > Battery Optimization में जाएं। यहाँ से आप Doze मोड के लिए ऐप्‍स को सिलेक्‍ट कर सकते है।
Standby मोड आपको developer options में सबसे निचें Inactive apps में मिलेगा। यहाँ आपको सभी ऐप्‍स कि लिस्‍ट दिखेगी। यहाँ किसी भी ऐप को एक्टिव या इनएक्टिव के बीच टॉगल कर सकते है। चिंता मत करो – इनएक्टिव ऐप ओपन करने पर एक्टिव हो जाएगा।
14) Identify And Modify App Notifications:
एंड्रॉइड की नोटिफिकेशन सिस्‍टम ग्रेट है, लेकिन कभी कभी यह स्पष्ट नहीं होता कि कौनसा ऐप नोटिफिकेशन दे। क्‍या आपने कभी किसी रहस्यमय नोटिफिकेशन को देखा है जिसे आप पहचान नहीं सकते हैं? यहाँ एक आसान तरीका है, यह पता करने का कि यह नोटिफिकेशन कहाँ से आई है। सिर्फ इस नोटिफिकेशन पर लंबे समय तक प्रेस करें और इसका पैरेंट ऐप आपके सामने प्रकट होगा।
15) Save Offline Maps:
Android Mobile Tips Tricks Hindi कि आखरी टिप्‍स बहुत महत्‍वपूर्ण है। जब आप कही ऐसी नई जगह पर जा रहे है, जहां नेटवर्क होने कि संभावना न हो तो आप पहले से उस एरीया कि मैप को डाउनलोड कर रख सकते | Google Maps में आप मैप को ऑफ़लाइन देखने के लिए सेव कर सकते है। मैप को ऑफ़लाइन सेव करना काफी आसान है।
आपके फोन में Google Maps ऐप ओपन करें।
सुनिश्चित करें कि फोन इंटरनेट से कनेक्‍ट है और आप गूगल में साइन इन है।
टॉप लेफ्ट से मेनू में जाएं और Offline areas पर टैप करें।
Custom area पर टैप करें।
अब जिस एरिया का मैप डाउनलोड करना है उसपर जांए और Download पर टैप करें।
इस ऑफ़लाइन मैप में स्‍ट्रीट, इंटरेस्‍ट के कुछ बुनियादी पॉइंट और नेविगेशन भी होता है।
Android Mobile Tips Tricks Hindi में। उम्‍मीद है यह Android Mobile Tips Tricks Hindi आपको बहुत पसंद आए होंगे और अब आप इन टिप्‍स से अपने एंड्राइड फोन का यूज बेहतर तरीके से कर सकेंगे।
 Thanks
By Virat Singh 
                                                   
viratsinghgyankasagar.blogspot.com                                 

Saturday, 24 March 2018

20 Android app jo har Android phone mein hona chahiye

                                            

 20 Android app jo har Android phone mein hona chahiye




एंड्रॉयड दुनिया का सबसे लोकप्रिय ऑपरेटिंग सिस्टम है। इस ईकोसिस्टम में करीब 15 लाख से ज्यादा ऐप हैं। इनके बारे में विस्तार से गूगल प्ले स्टोर के जरिए जाना जा सकता है। यूज़र के पास विकल्प इतने ज़्यादा हैं कि वह एक पल के लिए असमंजस में पड़ जाता है।पहला सवाल यह होता है कि इनमें से कौन से डाउनलोड किए जाएं और कौन से नहीं। किन ऐप का इस्तेमाल किया जाए, यह बहुत हद तक आपकी निज़ी जरूरतों पर निर्भर करता है। हालांकि, कुछ ऐसे ज़रूरी ऐप तो होते ही हैं जिन्हें हर फोन पर होना ही चाहिए। हमने आपके लिए ऐसे ही ऐप्स की सूची तैयार की है जिन्हें अपने एंड्रॉयड फोन पर ज़रूर इस्तेमाल करें।1. फेसबुकज़माना सोशल मीडिया का है। यह एक दूसरे से संपर्क बनाए रखने का आज की तारीख में सबसे ज्यादा सरल और कारगर तरीका है। फेसबुक प्रोफाइल अब हर यूज़र के लिए अपनी एक अलग पहचान बन चुका है। इसके अलावा फेसबुक पर मौजूद कंटेंट भी किसी भी यूज़र को लंबे वक्त तक व्यस्त रखने के लिए काफी है।

2. व्हाट्सऐप/ टेलीग्राम/ फेसबुक मैसेंजर
इंटरनेट के इस ज़माने में मैसेजिंग ऐप की भूमिका को दरकिनार नहीं किया जा सकता। लोकप्रियता देखी जाए तो व्हाट्सऐप और फेसबुक मैसेंजर का कोई सानी नहीं, हालांकि इन्हें इस्तेमाल करने का असली मज़ा तब है जब इस प्लेटफॉर्म पर आपके यार दोस्त भी मौजूद हों। फेसबुक मैसेंजर पर तो आमतौर पर फेसबुक इस्तेमाल करने वाले सारे दोस्त मिल जाएंगे। और व्हाट्सऐप पर आपके फोन के कॉन्टेक्ट लिस्ट में मौजूद सारे फ्रेंड मिल जाएंगे। हालांकि, कई और प्लेटफॉर्म मौजूद हैं। इनमें से टेलीग्राम भी एक और विकल्प है।

3. वीएलसी प्लेयर/एमएक्स प्लेयर
अब यूज़र मोबाइल फोन का इस्तेमाल इंटरटेनमेंट के लिए करते हैं जिसका अहम हिस्सा वीडियो भी है। इसके लिए हमारा सुझाव होगा कि आप अपने मोबाइल में एमएक्स प्लेयर या वीएलसी प्लेयर का इस्तेमाल करें। एमएक्स प्लेयर में आपको कई पावरफुल फ़ीचर तो मिलते ही हैं और इसे इस्तेमाल करना भी आसान है। इसका व्यूअर पेज बहुत साफ-सुथरा है। यह कई स्वाइप गेसचर के साथ आता है। अगर आप ऑल-इन वन मीडिया प्लेयर की तलाश में हैं तो वीएलसी प्लेयर आपको निराश नहीं करेगा। यह प्लेयर लगभग हर फाइल को प्ले कर देगा। एमपी3 और एमपी4 फॉर्मेट के अलावा यह प्लेयर एमकेवी और फ्लैक जैसे फॉर्मेट को भी आसानी से प्ले कर सकता है।

4. सीक्लीनर
फोन को फिट रखने के लिए ज़रूरी है कि उसकी सेहत का लगातार ख्याल रखा जाए। ऐसा करने के लिए आपको अपने फोन का कैशे लगातार क्लियर करते रहना चाहिए। इसके लिए सीक्लीनर ऐप को अपने फोन पर ज़रूर इंस्टॉल करें।

5. ट्रूकॉलर
ट्रूकॉलर ऐप से तो आप वाकिफ़ होंगे। अगर नहीं तो हम इसके बारे में आपको  बताते हैं। जब भी आपको किसी अनजान नंबर के फोन कॉल आता है तो यह ऐप उस अनजान शख्स की पहचान बताता है। यह ऐप अपने सभी यूज़र के स्मार्टफोन के एड्रेस बुक को एक्सेस करके कॉन्टेक्ट डिटेल तैयार करता है। अब जब स्पैम कॉल की भरमार हो गई है तो हमारा सुझाव होगा कि इस ऐप को भी इंस्टॉल करें।

6. एवीजी एंटीवायरस / 360 सिक्योरिटी
पिछले एक दशक में हमें इंटरनेट की लत लग गई है। हम पूरी तरह से इस पर निर्भर हो चले हैं। और कुछ लोग हमारी इस मज़बूरी का फायदा उठाना चाहते हैं। ऐसे में एंटीवायरस टूल की भूमिका बढ़ जाती है। जैसे-जैसे समय बीता है, खतरा भी उतना ही गंभीर होता गया है। ऐसे में एंटीवायरस सॉफ्टवेयर भी हर नए खतरे के लिए तैयार किए जाते रहे हैं। हमारा सुझाव होगा कि आप अपने फोन पर एवीजी एंटीवायरस या 360 सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल कर लें।

7. ट्विटर (न्यूज़ ऐप के तौर पर)
हमारा मानना है कि ट्विटर आज की तारीख में खबरों से रूबरू होने का अच्छा  प्लेटफॉर्म है। एक जागरुक यूज़र होने के नाते आपको खबरों के बारे में ज़रूर पता होना चाहिए। ऐसे में आप असमंजस में पड़ सकते हैं कि किस मीडिया हाउस के ऐप का इस्तेमाल किया जाए। हमारा तो सुझाव होगा कि आप ट्विटर इंस्टॉल कर लें और चुनिंदा मीडिया हाउस के ट्विटर हैंडल को फॉलो करें। फिर देखिए कितनी आसानी से आपके लिए ट्विटर एक न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन जाएगा।

8. अलडीको ई-बुक रीडर
स्मार्टफोन ने हमारे जीवन को स्मार्ट बनाने का काम किया है। और धीरे-धीरे लोगों के पढ़ने का अंदाज भी स्मार्ट हो गया। स्मार्टफोन आने के बाद से ईबुक खासा लोकप्रिय हुए हैं। तो आपको बता दें कि आज की तारीख में एंड्रॉयड पर ईबुक पढ़ने के लिए कई शानदार ऐप मौजूद हैं। इनमें से एक है अलडीको ईबुक रीडर ऐप। अलडीको बेहद ही सिंपल और क्लीन एंड्रॉयड ईबुक रीडर ऐप है। इसमें आप ईपब, पीडीएफ और अडोब डीआरएम इनक्रिप्टेड ई-बुक्स फाइल इस्तेमाल कर पाएंगे।

9. यूकैम परफेक्ट कैमरा ऐप
हम खुद से बहुत ज्यादा प्यार करते हैं। ऐसे में अपनी तस्वीरें अच्छी होने की उम्मीद ज़रूर करते हैं। यूकैम परफेक्ट को खासतौर पर सेल्फी (ब्यूटिफिकेशन टूल और टिप्स) लेने के लिए ही बनाया गया था। इस ऐप में झुर्रियां, ड्राई स्किन और दूसरे दाग धब्बों को कुछ सेकेंड में ही हटाया जा सकता है। इसके अलावा कुछ शानदार टूल से आप अपने शरीर के कई अंग जैसे नाक, आंखे भी री-शेप कर सकते हैं। यूकैम परफेक्ट का यह विकल्प प्लास्टिक सर्जरी के जैसा ही अहसास देता है।

10. ऑफलाइन डिक्शनरी
कोई भी शख्स हर शब्द का अर्थ नहीं जानता। ऐसे में काम आती है डिक्शनरी। हमारा सुझाव होगा कि आप अपने फोन पर एक डिक्शनरी ज़रूर इंस्टॉल करें, ख़ासकर ऐसी डिक्शनरी जो ऑफलाइन मोड में भी चले।

11. पेमेंट वॉलेट ऐप
कोई भी शख्स अपने वॉलेट में ज्यादा पैसा लेकर चलना नहीं पसंद करता। इसके अलावा ऑनलाइन पेमेंट के प्रति रुझान बढ़ता हुआ देखने को मिला है। इसलिए मार्केट में पेटीएम, फ्रीचार्ज़ और मोबीक्विक जैसे पेटीएम वॉलेट मौजूद हैं। इन वॉलेट की मदद से आप आसानी से फोन और डीटीएच रीचार्ज़ कर सकते हैं। इसके अलावा कई स्टोर में पेमेंट भी इन वॉलेट के जरिए की जा सकती है, यानी साथ में ज्यादा कैश रखने की टेंशन से छुटकारा। वहीं, पेटीएम एक ऑनलाइन स्टोर भी है जहां पर आप कई किस्म के प्रोडक्ट की खऱीदारी कर सकते हैं।

12. ज़ोमेटो / फूडपांडा/ ज़ोमेटो ऑडर्स
भूख किसे नहीं लगती और अच्छे खाने पर डिस्काउंट किसे नहीं पसंद। अब जब बात खाने की चली है तो ऐसे ऐप का ज़िक्र करना तो बनता है जहां पर यूज़र आसानी से अलग-अलग किस्म के रेस्टोरेंट का चुनाव कर सकें। हमारा सुझाव होगा कि आप अपने फोन पर फूडपांडा या ज़ोमेटो में से किसी एक को ज़रूर इंस्टॉल करें। इसी बहाने भूख भी मिट जाएगी।

13. नोवा लॉन्चर
एंड्रॉयड डिवाइस के लिए बेहतरीन लॉन्चर है नोवा लॉन्चर। इसका अपना एक अलग मेटेरियल डिजाइन है। नोवा लॉन्चर आपके होम स्क्रीन की जगह ले लेता है जिसका पूरा कंट्रोल आपके पास रहेगा। आप इसे अपनी पसंद के हिसाब से कस्टमाइज कर सकते हैं, चाहे आइकन, लेआउट और एनिमेशन बदलना हो। सारे विकल्प आपके पास रहेंगे।

14. ओला/उबर
सफ़र सुहाना बनाने के लिए कैब बुकिंग ऐप को अपने फोन पर ज़रूर इंस्टॉल करें। इनमें से आप उन ऐप को ही इंस्टॉल करें जिसकी सेवा आपके शहर में बेहतरीन है। महानगरों में तो ओला या उबर में से कोई भी ऐप चल जाएगा। लेकिन छोटे शहरों में ओला ज्यादा कारगर साबित होगा।

15. कॉल रिकॉर्डर ऐप
आपने कब, किससे फोन पर क्या बात की। इसका सबूत होना चाहिए। क्या पता कब ज़रूरत पड़ जाए। या फिर फोन पर ही किसी ने क्लास में पढ़ाई गई चीजों का ब्योरा दे दिया तो ऐसे में आप उस बातचीत को ज़रूर रिकॉर्ड करना चाहेंगे। हमारा सुझाव होगा कि आप एक कॉल रिकॉर्डर ऐप भी रख ही लें।

16. इंडिक कीबोर्ड/ स्विफ्टकी
फोन पर टाइपिंग को सुगम बनाने के लिए एंड्रॉयड प्ले स्टोर में कई ऐप मौजूद हैं। हमारा सुझाव होगा कि आप गूगल के इंडिक कीबोर्ड या स्विफ्टकी में से किसी एक का इस्तेमाल करें। दोनों ही कीबोर्ड से आप हिंदी में भी आसानी से टाइप कर पाएंगे।

17. अमेज़न/फ्लिपकार्ट/स्नैपडील
ई-शॉपिंग उन यूज़र के लिए बेहतरीन है जो फायदे के सौदे पर विश्वास करते हैं। ऐसे में आपको किसी एक ई-कॉमर्स साइट के ऐप को ज़रूर इंस्टॉल करना चाहिए। अच्छी बात यह है कि आप इन प्लेटफॉर्म पर आयोजित होने वाली सेल का फायदा उठा पाएंगे।

18.बुकमायशो
इंटरटेनमेंट के लिए कई लोग थिएटर में फिल्में या लाइव इंटरटेनमेंट शो देखना पसंद करते हैं। इनके टिकट खरीदने के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म है बुकमायशो।

19. विंक/गाना/सावन
इंटरटेनमेंट के कई साधन हैं। इनमें से एक है म्यूज़िक स्टोर प्लेटफॉर्म। विंक/गाना/सावन कुछ चुनिंदा ऐप हैं जिनपर पर आप मुफ्त में गाने सुन सकते हैं। बस आपको इंटरनेट की ज़रूरत पड़ेगी। मज़ेदार बात यह है कि इन ऐप में आपको नए गाने भी मिल जाएंगे।

20. क्लियरट्रिप/मेकमायट्रिप/स्काईस्कैनर
हवाई सफर को सुगम बनाने के लिए आपको अपने फोन पर एक ट्रैवल ऐप भी ज़रूर रखना चाहिए। इन ऐप की मदद से आप किफायती टिकट भी खरीद पाएंगे।

इन सब ऐप के अलावा गूगल के अपने कुछ ऐप हैं जो पहले से मोबाइल पर इंस्टॉल होते हैं। इनमें गूगल ड्राइव, मैप्स, क्रोम और प्ले म्यूज़िक जैसे ऐप शामिल हैं। ये ऐप भी बेहद ही काम के होते हैं। अच्छी बात यह है कि गूगल द्वारा बनाए जाने के कारण ये लगातार अपडेट होते रहते हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें।
Thanks by
Virat Singh